https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 20 मार्च 2018

टैक्सी चालकों ने की बस मालिक से मारपीट, माफी पर मामला हुआ शांत

अनूपपुर अनूपपुर से पेंड्रा जा रही बस एमपी 65 पी 0257 के मालिक विनोद कुमार गुप्ता पिता स्व.रामकृपाल गुप्ता के साथ छोटे टैक्सी चालक विकास कुमार द्विवेदी पिता आशा द्विवेदी निवासी धनगवां द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। साथ ही धमकी देते हुए बस को धनगवां में आग लगा देने की धमकी दी। उसके बाद अपने पिता को मोबाइल फोन से बुलाकर मारपीट किया। जिसके बाद घायलावस्था में विनोद कुमार गुप्ता जैतहरी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। जहां पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को समझाईश के बाद घायल विनोद गुप्ता से माफी मंगवाकर मामले को शांत कराया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...