अनूपपुर। गत
दिवस पुष्पराजगढ
जनपद पंचायत के ग्राम पडमनिया
में कलेक्टर अजय शर्मा ने चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा पेयजल
संकट की समस्या को प्रमुखता से रखा गया। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए
ग्रामीणों की सलाह पर वन क्षेत्र स्थित झरने का कार्यपालन यंत्री
लो.स्वा.यांत्रिकी के साथ भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। चौपाल में
कलेक्टर ने ग्रामीणों को सरकार के प्रयासों के साथ-साथ खुद को आगे आने की सलाह दी।
आपने कहा कि गांव के आसपास जितने भी जल स्त्रोत हैं, उनका संरक्षण किया जाय। आवश्यकतानुसार
संरचना का निर्माण कर स्थल का प्रबंधन सुनिश्चित किया जाय। आपके हर प्रयास में
जिला प्रशासन सहयोगी भूमिका में रहेगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से राजस्व, खाद्यान्न वितरण, लाडली लक्ष्मी योजना, भावांतर योजना, असंगठित क्षेत्र के
मजदूरों के पंजीयन आदि की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से कहा कि अब शासन की जन
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाईन प्राप्त किया जा सकता है। सभी लोग जागरूक होकर
योजनाओं का लाभ लेने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर आपने प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य योजना की भी
जानकारी ग्रामीणों को दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें