https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 27 मार्च 2018

पसान में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

भालूमाडा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन २७ मार्च को किया गया समस्त मंडल मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संघटनात्मक सुझाव व कार्य करने की समझाइश व सलाह दी गई। कार्यशाला में विशेष रुप से उपस्थित मिथिलेश प्यासी  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व अनूपपुर विधानसभा प्रभारी ने,  कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए पार्टी के लिए काम करने व आम लोगों को पार्टी से जोडऩे की बात कही। जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य ने पार्टी के दिशा निर्देशों के बारे व कार्यकर्ता पदाधिकारी को जानकारी दी। पसान मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम साहू,अशोक लाल,उमेश मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यशाला में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष स्वप्निल पांडे, दिग्विजय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्घार्थ त्रिवेदी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन अहमद सहित मंडल पसान के नवनिर्वाचित पदाधिकारी किसान मोर्चा महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारी व जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सेट्रल बैंक के प्रबंधक और लेखापाल पर पांच वर्ष आठ माह बाद धोखाधड़ी मामला पर दर्ज

अनूपपुर ।   मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय लालपुर, अमरकंटक के परिषर में संचालित सेंट्रल...