https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 20 मार्च 2018

अंतर कंपनी प्रतियोगिता वेट लिफ्टिग में जमुना कोतमा क्षेत्र के दो खिलाडी दूसरे स्थान पर

अनूपपुर। २८ वां कोल इंडिया अंतर कंपनी पावर वेट लिफ्टिग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता २०१७ डब्लूसीएल चंद्रपुर एरियो में संपन्न हुआ। जिसमें कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के खिलाडी मुबारक अली ने ६९ किलो ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं क्षेत्र के ही ९/१० खदान में अंडर मैनेजर के पद पर कार्यरत राम प्रसाद मीना ने भी ७३ किलो ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिस पर डब्लूसीएल के सीएमडी आर.आर. शर्मा ने  दोनो खिलाडियो को शील्ड व प्रशास्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...