https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 28 मार्च 2018

आग में झुलसकर महिला घायल

अनूपपुर। बिजुरी नगर में २७ मार्च को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद तथा पति द्वारा आए दिन शराब के नशे में मारपीट करने तथा घर से बाहर निकाल दिए जाने से परेशान होकर २६ वर्षीय महिला मीना सिंह पति प्रेमलाल सिंह निवासी बिजुरी ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल आग लगा ली। जिसके बाद परिजनो द्वारा महिला को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर हालत का देखते हुए डॉक्टरो द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं परिजनो द्वारा मीना सिंह की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना परिजनो को दी गई, जिस पर महिला की मॉ सेमवती  सिंह २७ मार्च की रात लगभग ३ बजे जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां गंभीर रूप से घायल मीना सिंह ने अपनी मॉ को बताया कि उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। लेकिन महिला ने आग लगने के कारणो की कोई भी बात नही बताई।
खाना बनाते समय महिला आग में झुलसी

थाना चचाई अंतर्गत ग्राम बकेली में निवास करने वाली ४० वर्षीय महिला जयमती बाई पति रामेश्वर सिंह २७ मार्च को खाना बनाते बुरी तरह से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनो द्वारा महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायल जयमती बाई ने बताया कि २७ मार्च की शाम वह खाना बना रही थी तभी पास में ही रखे चिमनी की लपटे उसके कपडो में लग गई, जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पान खाने को लेकर विवाद पर हुई मारपीट,घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,भड़के लोगो ने लगाया जाम

1 लाख की सहायता एवं जांच के बाद पुलिसकर्मियों के निलंबन का मिला आश्वासन   अनूपपुर। जिले के कोतमा थाना में पान मांगने को लेकर हुए विवाद में ए...