https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 20 मार्च 2018

मालवाहक वाहन में यात्री ढोते पाए जाने पर पुलिस ने वाहन किया जब्त

कोतमा। एक ओर सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाकर यातायात नियमो के पालन न करने वाले वाहन चालको को लगातार समझाईश दी जा रही है, वहीं अब मालवाहक वाहन में वाहन चालक द्वारा यात्रियो को में लगातार बढोत्तरी होती जा रही है, वहीं नगर में यात्रियो को उनके गतंव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए मालवाहक वाहन का उपयोग किया जा रहा है। जिससे यात्रियो की सुरक्षा पर भी सवाल खडे हो रहे है। जिसके बाद १९ मार्च मंगलवार को वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 0985 के चालक ओमप्रकाश चौधरी निवासी ग्राम फुलकोना द्वारा अपने वाहन मे आधा सैकडा से अधिक सवारी भरकर ग्राम सेमरा से लतार ले जाते समय पुलिस वाहन रोकते हुए वाहन को जब्त करते हुए वाहन चालक के खिलाफ  मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओ के तहत कार्यवाही की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...