कोतमा। नगर
के देवी गीत कलाकर मनोज सोनी एवं सदीप शिवहरे द्वारा शनिवार को हनुमान मंदिर
तिराहा मे जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ के कलाकर देवश
शर्मा एवं सतना से अरुणमणि त्रिपाठी (जूनियर लख्खा) द्वारा एक से बढकर एक देवी
गाीेतो की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ दुर्गा की प्रतिमा के
सामने ज्योति जलाते हुए चुनरी अर्पित कर की गई। आयोजन में सर्वप्रथम श्री गणेश का
आहवान के साथ गायन शुरु हुआ। देवेश शर्मा एवं छोटे लख्खा द्वारा एक से बढकर एक
धर्मिक गीतो की प्रस्तुति दी। जागरन के दौरान राजस्थान से आए कलाकारो द्वारा सजीव
झांकी का चित्रण भी किया गया जिसमे महाकाल,
मॉ काली, अम्बे, राम-सीता, बजरंग बली सहित अन्य
आकर्षक झाकियो को भक्तो के सामने पेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनोज
अग्रवाल एवं नपाध्यक्ष मोहनी धर्मेन्द्र वर्मा ने कलाकारो का सम्मान किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें