https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 24 मार्च 2018

विद्युत बकाया न जमा करने पर कोमल पर कुर्की की कार्यवाही



अनूपपुर। अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं लि.शहडोल एवं कार्यपालन अभियंता अनूपपुर के निर्देशन पर जिले मे विद्युत बकायादार विद्युत बिल जमा नही कराते तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। जिले कोतमा के ग्राम गढ़ी (लमाटोला) मे शनिवार 24 मार्च को विद्युत उपभोक्ता कोमल साहू के 37034 रूपए बकाया जिस पर कई बार नोटिस देने के बाद भी जमा नही कराया जिस पर कोतमा उप सभ्भाग के सहायक अभियंता सुशील यादव एवं कनिष्ठ अभियंता विजय धुर्वे ने 5 एचपी की मोटर को जप्त कर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यपालन अभियंता प्रमोद गेडाम ने सभी बकायादारो से अपील की है कि इस अप्रिय घटना से बचे और समय से विद्युत बिलो का भुगतान करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...