https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 27 मार्च 2018

सायबर सेल की मदद से पकडाया मोबाईल चोर



अनूपपुरथाना कोतमा अंतर्गत पुराने अस्पताल के सामने बीते 7 जनवरी को बाजार करने आई बेलियाबडी निवासी रुकमणि प्रजापति का मोबाईल अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की गई, जिस पर सायबर सेल की मदद से मोबाईल ग्राम लोहसरा निवासी मोहनलाल उर्फ  सोनू बंसल उम्र 21 वर्ष के पास होने की जानकारी लगी। जिसे थाना प्रभारी आर.के.मिश्रा द्वारा टीम भेजकर आरोपी को मोबाईल सहित गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...