https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 22 मार्च 2018

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा बाल बाल बचे चालक और खलासी

अनूपपुर। अनूपपुर-कोतमा नेशनल हाईवे ४३ पर मंगलवार-बुधवार २०-२१ मार्च की दरमियानी रात को सतना से छत्तीसगढ़ सीमेंट की बनी एडबेस्टर सीट लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एमपी ६५ जीए १३२५ अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें लदे सीमेंट की एडबेस्ट सीट भी टूट-फूट गई। हालंाकि घटना के दौरान वाहन में सवार चालक और खलासी बाल बाल बच गए। ट्रक जमुना कॉलरी निवासी शोएब खान का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मार्ग से गुजरने के दौरान सम्भवत: चालक को झपकी लग गई थी, जिसमें चालक वाहन पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गया। मामले में पुलिस ने चालक की लापरवाही का मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...