https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 1 जून 2020

अज्ञात महिला की जली लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

अनूपपुर थाना राजेन्द्रग्राम अन्तर्गत ग्राम जीलंग बन्दर पानी के जंगल में अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली हैं। थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम खेम सिंह पेन्द्रो ने बताया कि अज्ञात महिला की लाश जली एवं सड़ी गली हालत में ग्राम जीलंग बन्दर पानी जंगल में मिली है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ में महिला की पहचान नही हो सकी है। जिसपर  पुलिस द्गारा मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है। ज्ञात हो की इस सबंध मे अभि तक किसी प्रकार की पुलिस को सुराग नहीं प्राप्त हुआ है। वही थाना प्रभारी ने अपील करते हुए यदि अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में किसी के यहां से 12 से 15 दिन के अन्तराल में महिला गायब हुआ हो तो इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी प्राप्त होती है तो थाना राजेन्द्रग्राम को तत्काल सूचित करने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...