https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 23 जून 2020

कार्य में लापरवाही पर दो ग्रापं सचिव को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जबाब

अनूपपुर
। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा के अंदर निराकरण न करने पर दो ग्राम पंचायत  को अपर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनो में जबाब देने के निर्देश दिए है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (लोक सेवा) सरोधन सिंह ने ग्राम पंचायत बलबहरा एवं खांड़ा के सचिवों को समय-सीमा के अंदर कार्य निराकरण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होने सचिवों को निर्देश दिया हैं कि नोटिस का जवाब 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...