https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 7 जून 2020

पूर्व विधायक 10 के सिपहसलाहकारो को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

विश्वासपात्र को बनाया ब्लाक अध्यक्ष

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मप्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर संगठन प्रभारी द्वारा विधानसभा अनूपपुर के ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति एवं जिले में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले 10 पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

रविवार को जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बिसाहूलाल के सबसे करीबी माने जाने वाले पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनूपपुर करतार सिंह को पुन: अनूपपुर ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं रूपेश कुमार मिश्रा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी विरोधी गतविधियो में शामिल एवं भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें  कार्यकारी अध्यक्ष जिला सिद्धार्थ शिव सिंह, मंगल दिन साहू निगवानी कोतमा, नवल किशोर सर्राफ कोतमा, श्याम कुमार गुड्डू चौहान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रफी अहमद जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, उदय प्रताप सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेश जमुना बदरा,सुमन गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका पसान, राजेंद्र गुप्ता संगठन सचिव जिला कांग्रेस जमुना,अनिल कुमार पटेल युवा कांग्रेस अनूपपुर एवं शिव प्रसाद सोनी उपाध्यक्ष ब्लॉक जमुना बदरा शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...