https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 16 जून 2020

जिले के 15 ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

अनूपपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा के अंदर निराकरण न करने पर जिले के 15 ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (लोक सेवा) ऋषि सिंघई ने जारी किया हैं। जिसमे जनपद पंचायत कोतमा के 3 पुष्पराजगढ़ 2 अनूपपुर एवं जैतहरी के 5-5 शमिल है। जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठाडांड़, खमरौध, सारंगगढ़,जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत दमेहड़ी, कछराटोला, जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी, रेउंदा, डूमरकछार, दारसागर, छोहरी,जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरवार, भेलमा, बरबसपुर, पसला, केल्हौरी के सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि इसका जवाब 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें, जवाब प्रस्तुत न करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की बात कही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...