https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 17 जून 2020

इंगांराजविवि में कार्यरत्त जनजाति समाज के लोगों ने दिया धरना,कुलपति ने मानी मांगे

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में कार्य कर रहे अपनी लम्बित मांगो को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के नेतृत्व में बुधवार को धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति प्रकाशमणि त्रिपाठी से मिलकर समस्याओ पर चर्चा किया जिसपर कुलपति ने कुछ मांगो पर तत्काल अमल की बात कही।

मांगो में विश्वविद्यालय की स्थापना क्षेत्रीय लोगों की शिक्षा में 95 प्रतिशत था अब 5 से 10 प्रतिशत रह गया है। जनजातीयो के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। विश्वविद्यालय में पदस्थ या व जुड़े अन्य समाज के लोग जनजातीय समाज के लड़कियों को बहला फुसला के शादी कर के उनके नाम से यहां के भोले भाले लोगो गुमराह कर रहे। जनजातीय समाज के नाम से आने वाले करोड़ो रूपये के बजट का समाज को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनजातीय समाज के लोगो को नियुक्तियों,व्यापार व शिक्षा में आरक्षण देने की मांग प्रमुख है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...