https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 15 जून 2020

सरकार को बने रहना है तो बिसाहूलाल को जितना होगा- संजय पाठक

आदिवासी विधायको ने कमलनाथ की सरकार बनाई दरकिनार करने के पर गिरी- बिसाहूलाल सिंह

अनूपपुर। जब विधानसभा का परिणाम आया था तब  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में लगड़ी सरकार नहीं बनाऊंगा प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार देख ले आजादी के पहले की पार्टी कांग्रेस पार्टी थी उस समय केवल एक ही दुकान थी लेकिन अब देश का क्या  हाल है, सभी के सामने हैं मंच तीन नेता कांग्रेस से भाजपा में आये है। कांग्रेस सरकार दुर्भावना से काम करती है, सरकार के समय भाजपा के हर कार्यकर्ता को परेशान किया गया इतना ही नही अपने विधायक का भी सम्मान नही किया। वरिष्ठ आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह को मजबूर किया गया और उन्होने स्वभिमान के लिए भाजपा में शमिल हुए। सोमवार को विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कही।

उन्होने कहा भाजपा पैसे का लेनदेन नही करती बिसाहूलाल सिंह को कांग्रेसियो ने अपमानित किया साथ ही कई विधायकों को अपमान का घूट पीना पड़ा। क्षेत्र के कोई काम नहीं होते थे। विधायक क्षेत्र का डाकिया होता है जो क्षेत्र का काम भोपाल में कराते हैं लेकिन उन्होंने अपने ही विधायकों को दर किनार कमलनाथ ने किया। कांग्रेस पैसे के लेने देन का आरोप लगा कर भाजपा में आये लोगो को अपमानित कर रही है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता  मिल के काम करे अगर सरकार को बने रहना है तो बिसाहूलाल को जितना है। कार्यकर्ता उम्मीदवार है। चुनाव प्रभारी होने के नाते मैं आप की पीड़ा सुनने आया हूँ। 127 बूथ प्रभारियों से कहा कि आप का एक दिन का सर्वे ही पूरा चुनाव है प्रदेश की 24 विधानसभा उप चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो से अनूपपुर में चुनाव जीतना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कार्यकर्ता मेहनत कर देश प्रदेश में सरकार बनाई है, बिसाहूलाल सिंह के सामने गिट्टी रेत बेचने वालों की कोई औकात नहीं वो इनसे लड़ पाएंगे। किसी  आदिवासी नेता में इतना दम नहीं था जो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को तमाचा दिखा दे लेकिन बिसाहुलाल सिंह ने कर दिखाया कार्यकर्ता जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी का काम करे।

प्रदेश समिति के सदस्य दिलीप जायसवाल ने कहा कि  बिसाहूलाल सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास किया और भाजपा में आये,15 महीने से पहले जो सरकार बनेगी सरकार बनी थी झूठ की सरकार बनी थी कई योजनाओं को बंद कर दिया गया किसानों को छोड़कर अन्य लोगो कर्ज माफ किया गया है आज हमारी  जिम्मेदारी बढ़ गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि 127  इकाइयां बनाई गई है प्रत्येक इकाइयों के लिए प्रभारी बनाए गए हैं उन प्रभारियों को 14 बिंदुओं का कार्य दिया गया। अब कार्यकर्ताओं को हर बूथों में कड़ी मेहनत करनी है वोटरों की नब्ज को टटोलना है। हम चुनाव जीतने के लिए काम नही करेंगे बल्कि रिकार्ड बनाने के लिए काम करेंगे।

बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस अनूपपुर में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में भी नहीं रह गई है मैं इंदिराजी को अमरकंटक लाया ताकि आदिवासियों को देखे वो आदिवासी से प्यार करती थी लेकिन अब कांग्रेसियों में आदिवासी के प्रति प्यार नहीं रह गया। 31 आदिवासी विधायको ने कमलनाथ सरकार को बनाया था,दरकिनार करने के कारण ही कमलनाथ सरकार गिर गई। उन्होने कहा आदिवासी की चिंता नरेंद्र मोदी व शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कह दिया की हम नहीं तो तुम नहीं आज हमने उनको रास्ते में ला दिया। दिग्विजय सिंह नेता है और कमलनाथ भोले बाबा सरकार अपने कर्मों से गई है।

उन्होने कहा कांग्रेस प्रचार करती है कि बिसाहूलाल पैसे में बिक गया है,उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसके लिए युवक कांग्रेस के कुणाल चौधरी व जीतू के कहने पर यहाँ के नेता दो चार युवा कांग्रेस के नेता लोग पहुंच कर कार्यक्रर्म को प्रभावित करने जाते है। दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि आ जाओ अनूपपुर मैं बताऊंगा कि लोग क्यों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।  जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तब शिवराज सिंह चौहान ने अपने दो मंत्रियों को भेज कर मेरा इलाज करवाया जबकि मैं इस पार्टी में नहीं था। बैठक में सांसद हिमांद्री सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह,शहडोल जिला अध्यक्ष अवस्थी, नरेंद मरावी, आधाराम वैश्य,रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह, मनोज द्विवेदी,रामअवध सिंह, अनिल पटेल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम,मनीष गोयनका,प्रभात मिश्र, अनूपपुर मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, कोतमा मण्डल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, जितेंद भट्ट, अक्षय पांडे सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...