https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 29 जून 2020

कार्यकर्ताओं में उत्साह निश्चित ही कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी- पर्यवेक्षक

कांग्रेस सेवादल का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

अनूपपुर। उपचुनाव के घोषण के पूर्व दोनो ही दलो के नेताओं की बैठको का दौर चल रहा है,सभी अपनी जीत का दावा कर रहे है। कांग्रेस लगातार हर एक विंग की बैठकर संगठन को तैयार कर रहे है। २९ जून को पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री राजेन्द्र मिश्रा की मौजूदगी में कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह, कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल शामिल रहे।

पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रामायण की पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा सत्य एवं असत्य की जीत सत्य के साथ रहने से जीत सुनिश्चित होती है,राम के साथ जटायू व विभिषण जैसे समर्पित सत्य की मार्ग पर चलने वाले रहें और जिस तरह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है निश्चित ही कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा बिसाहूलाल सिंह को कांग्रेस ने मंत्री बनाया जो कहते है हमने जिला बनाया कोई जेब से नही बनाया कांग्रेस का शासन था,कांग्रेस के प्रतिनिधि थे आज जिले में जो विकास की बात करके जो वोट लेना चाहते है वह कांग्रेस की देन है कांग्रेस ने बिसाहूलाल को पहचान दी परासी से भोपाल तक पहुंचाया।

उन्होने कहा क्या बात थी जो पार्टी छोड़ते समय अपने खास कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से धोखा करते समय नही बताया। जनचर्चा है कि भाजपा से मोटी रकम लेकर बिसाहूलाल ने हर एक मतदाता के साथ छल किया है। गांव में चर्चा है की दुबारा चुनाव क्यों हो रहा है हमने तो पंजा को वोट दिया था लेकिन यह क्या हो गया है।

कोतमा विधायक कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ हड्डी बताते हुए कहा सेवादल लगातार अच्छी भूमिका निभाती आई है और आज सभी से कांग्रेस को जिताने के लिए आग्रह करता हूं, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी निर्भिक होकर कार्य करें हम हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेगें।

इसके पूर्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सेवादल के संस्थापक एन.एस.हार्डिकर के छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए वंदेमातरम् गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान डा. विमल पाण्डेय,सेवादल प्रदेश प्रशिक्षक डा. एहसान अली अंसारी, जिला अध्यक्ष जौहर अली, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा,प्रदीप मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,जितेन्द्र सोनी,अनील तिवारी मंजू मिश्रा, नरेश शर्मा, रमेश चौधरी, करतार सिंह, राज तिवारी, राजेश द्विवेदी, मयंक त्रिपाठी, संतोंष पाण्डेय, वीरू ताम्बोली, संजय सोनी, धर्मेन्द्र सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता शमिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...