https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 10 जून 2020

पहले थर्मल स्क्रीनिंग और हाथो में सेनेटांइजर फिर परिक्षा कक्ष में प्रवेश

दूसरे दिन की परिक्षा में प्रथम पाली में
773 एवं दूसरे में 29 परिक्षार्थी हुए शमिल

अनूपपुर माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकंडरी की शेष बची परीक्षाओं के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम पाली में 804 विद्यार्थियों में से 773 बुक कीपिंग एवं अकाउंटन्सी की परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी पाली में 32 में 29 परिक्षार्थी शमिल रहे।

परीक्षा में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपायो का पालन किया गया। समस्त छात्रों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग की गई एवं बैठक व्यवस्था में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया गया। सभी छात्रों द्वारा फेस कवर का प्रयोग किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...