https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 24 जून 2020

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री कुलस्ते दो दिवसीय अनूपपुर के प्रवास पर

अनूपपुर। भारत सरकार, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 27 एवं 28 जून को अनूपपुर के अल्पप्रवास पर रहेंगे। कार्यक्रम अनुसार मंत्री 27 जून दोपहर 1 बजे अनूपपुर आगमन होगा। जहां कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,  मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत अधिकारी एवं अन्य जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक करेंगे। इसके बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे अनूपपुर से अमरकंटक प्रस्थान करेंगे। 7.30 बजे अमरकंटक आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम अमरकंटक में रहेगा। 28 जून प्रात: 10 बजे अमरकंटक से करंजिया (डिंडोरी) हेतु प्रस्थान करेंगे।

जितेन्द्र मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...