https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 28 जून 2020

अनूपपुर चुनाव जीतना हमारा मुख्य उद्देश्य - रामलाल रौतेल

भाजपा विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति गठित
,
प्रथम बैठक संपन्न

अनूपपुर। हमारा मुख्य उद्देश्य अनूपपुर विधानसभा उप चुनाव जीतना है। पार्टी निरंतर मजबूत हुई है। हम एकजुटता के साथ चुनाव जीतने के लिये तैयार है। रविवार को विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रबंध समति की घोषणा करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल ने कहीं। रौतेल ने कहा कि उप चुनाव में हम लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत द्वारा अनूपपुर विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिये पूर्व मंत्री द्वय राजेन्द्र शुक्ला एवं संजय पाठक को प्रभारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल चुनाव संचालक, रामदास पुरी संयोजक तथा सिद्धार्थ शिव सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। मंत्री द्वय का प्रथक - प्रथक अनूपपुर प्रवास के बाद केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में जमुना में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमे भाजपा के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की बात कही गई।

रविवार के बैठक की जानकारी देते हुए विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि चुनाव संचालन को मजबूती से गति प्रदान करने के लिये 22 सदस्यीय विधानसभा प्रबंध समिति का गठन किया गया गया, जिसकी पहली बैठक 28 जून को संपन्न हुई। विधानसभा संचालक रौतेल ने प्रबन्ध समिति की घोषणा की  जिसमे कार्यालय प्रभारी अशोक लाल, चुनाव आयोग से संबंधित कार्य एडवोकेट जगदीश पाण्डेय,चुनाव लेखा कार्य राजेश पटेल, वर्चुअल रैली,वीडियो कॉन्फ्रेंस चण्डीकांत झा, आमसभा, रैली व्यवस्था राम अवध सिंह, प्रचार अभियान व्यवस्था अनिल पटेल, सामग्री वितरण व्यवस्था अभय पाण्डेय, आवास एवं भोजन व्यवस्था चंद्रिका द्विवेदी, वाहन व्यवस्था ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, मीडिया प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मनोज द्विवेदी, सोशल मीडिया मनोज दुबे, व्हाट्स एप समूह निर्माण,संचालन रवि राठौर, काल सेंटर भूपेन्द्र सिंह, संकल्प पत्र/ घोषणा पत्र गजेन्द्र सिंह, विधानसभा स्तरीय प्रदेश से आए कार्यक्रम उमेश मिश्रा, कार्यकर्ता समन्वय अनिल गुप्ता, प्रचार हेतु पार्टी नेताओं की सूची रामनारायण उर्मलिया,कार्यक्रम रिपोर्टिंग राजेश सिंह, परिवार, सामाजिक, धार्मिक,स्वयंसेवी संगठन संपर्क लालबहादुर जायसवाल, केन्द्र एवं प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार भागीरथी पटेल, प्रशासनिक समन्वय- अनुमति महेन्द्र पटेल, बूथ प्रबंधन उदय प्रताप सिंह को दायित्व सौंपा गया है।

चुनाव संचालक रौतेल ने प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके कार्य - दायित्व की विस्तार से जानकारी देते हुए एक जुटता से विजय प्राप्त करने का संकल्प लेकर मैदान में उतरने की अपील की। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बैठक ने कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...