https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 17 जून 2020

उपचुनाव घोषण पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का संयुक्त भ्रमण

आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश

अनूपपुर। उपचुनाव के तिथी की घोषण पूर्व जिले में निर्वाचन की तैयारी प्रारभ्भ हो चुकी है। जिले के अनूपपुर विधानसभा के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा ने बुधवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रो में भारत निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुसार व्यवस्थाओं का निरिक्षण कर आवश्यक सुधार एवं सुविधाओं के निर्देश दिए। दोनो अधिकारियो ने मतदान केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 बकही, 3,4 एवं 5 बरगवां, 6 देवरी,7 डोंगरिया टोला, 8 एवं 9 अमलाई स्टेशन,10, 11, 12, 13 एवं 14 अमलाई देवहरा, 15, 16, 17 एवं 18 संजयनगर, 20, 21,22 डोंगराटोला, तुम्मीवार एवं पटनाकला, 26 बरहा टोला, 31 जमुड़ी, 33 सकरा, 36 खम्हरिया, 37 एवं 38 धिरोल का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अनूपपुर भागीरथी लहरे नायब तहसीलदार दीपक तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अनूपपुर की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर (अ.ज.जा) के रिक्त पद पर विधानसभा उप निर्वाचन 2020 सम्पन्न कराया जाना है। जिसके लिए मतदान केन्द्रों की संख्या (220 मतदान केन्द्र) के 200 प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी का कार्य 22 जून प्रात: 9 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...