https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 13 जून 2020

सड़क निर्माण में लगी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत

अनूपपुरअमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केकरिया के झटातोला में ग्रेवल रोड निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर शनिवार की दोपहर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया, जिसके इंजन के नीचे दबने से उसपर सवार चालक 21 वर्षीय सतेन्द्र सिंह पिता हेमंत सिंह निवासी गिरवाटोला पुष्पराजगढ़ की मौत हो गई। घटना के दौरान उपस्थित अन्य मजदूरों व सडक बना रही कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी, जिस पर तत्काल ही जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रैक्टर इंजन को उठाया गया, और चालक के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक भेज दिया गया। पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि ग्रेवल सड़क निर्माण में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 65 एए 0998 द्वारा बोल्डर लाद कर ले जाया जा रहा था,तभी अचानक चालक वाहन ने नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नीचे आकर पलट गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...