https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 19 जून 2020

किलोमीटर प्रर्दशित करने वाले बोर्ड में चस्पा फ्लैक्स हटाने भाजपा ने की मांग

अनूपपुर। लोक निर्माण विभाग के बोर्ड में लगाए गए पूर्व प्रशासनिक समिति के फ्लैक्स को हटाए जाने के लिए
19
जून को भाजपा महामंत्री अनूपपुर मनोज दुबे के नेतृत्व में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए किलोमीटर प्रर्दशित करने वाले बोर्ड पर पूर्व नगरपालिका प्रशासनिक समिति अनूपपुर द्वारा अपना फ्लैक्स चस्पा किया गया था, नपा की प्रशासनिक समिति के भंग हो जाने के कारण बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर तत्काल कार्यवाही कर फ्लैक्स को हटवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने  में जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ अभिषेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रवीण मरावी, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनूपपुर अक्षय पांडेय, दिव्यांश सिन्हा सहित संजय चौधरी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...