https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला पंजीबद्ध

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने के शिकायत पर पुलिस ने 10 जनवरी को आरोपी सोनू भरिया पिता भगत भरिया निवासी सोनमौहरी के खिलाफ धारा ३७६, ३४१ एवं ३, ४ पॉस्को अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को अपने परिजनो के साथ नाबालिग ने थाने में शिकायत करते हुए बताई की ८ जनवरी की दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने सहेली के घर से अपने घर जा रही थी, जहां रास्ते में सोनू भरिया ने उसे जबरन पकड़कर तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। ८ जनवरी को उसने डर के कारण बात को छिपाई और ९ जनवरी को १०० डॉयल में सूचना देने के बाद अपने परिजनो को घटना के संबंध से जानकारी देते हुए १० जनवरी को परिजन के साथ थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...