https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

रेत से लदे दो ट्रैक्टर वाहन पुलिस ने किए जब्त, थाने में हुआ हंगामा

अनूपपुर ग्राम केल्हौरी के सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन में चचाई पुलिस ने रेत से लदे दो वाहन को जब्त कर थाने ले आई। जब्त किया गया ट्रैक्टर एमपी 18 एए 8664 और नीले रंग की बिना नंबर की एक ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक ने तहसीलदार से अनुमति का कागज पुलिस को दिखाया। लेकिन पुलिस इससे संतुष्ट नहीं हुई। पुलिस का कहना था कि रेत सोन नदी के केल्हौरी घाट से लाते हुए पकड़ा गया है। दोनों ट्रैक्टर केल्हौरी के उस घाट से रेत उत्खनन कर कर ला रहे थे जो खदान के नाम पर शासन द्वारा चिह्नित हीं नहीं की गई है। बताया जाता है कि चचाई पुलिस द्वारा जब दोनों वाहनों को थाने ले आई तो दर्जनों ट्रैक्टर मालिक और उनके गुर्गे भी थाने पहुंचकर पुलिस पर छोडऩे का दबाव बनाया। जहां बात नहीं बनने पर पैसे लेने के झूठे आरोप लगाने की चेतावनी दी। यही नहीं थाने के बाहर पुलिस को देख लेने की धमकी देते हुए सड़क जाम व धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...