https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 28 अक्टूबर 2018

बीएसडबल्यू छात्र ला रहे हैं मतदान के प्रति जागरूकता

अनूपपुर। युवा हो तुम देश की शान जागो उठो करो मतदान। हर मतदाता का है ये अधिकार वोट डालें अबकी बार। वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है। इस तरह के लोकतांत्रिक नारों के माध्यम से बीएसडबल्यू के युवा छात्र जन जन में जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। गाँव शहर कस्बे हर जगह यह संदेश दिखायी दे रहा है। न सिर्फ दीवार लेखन संगोष्ठी के माध्यम से आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं ये जागृत युवा। छिल्पा में विवेक शर्मा, देखल में गोपाल सिंह कोतमा में दुर्गावती बडी लम्बी सूची है इन युवाओं की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने इन जागृत युवाओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की है एवं कहा यह प्रयास जारी रखें। शत प्रतिशत मतदान प्राप्त करने के अभियान में हर एक कंधे को आगे आना होगा अपना फर्ज निभाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...