https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी की पदस्थापना

अनूपपुर। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया की संपूर्ण म.प्र. में  रेग्यूलर कैंडर के अभियोजन संचालन में सजायाबी के प्रतिशत में म.प्र. में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। जिसके कारण म.प्र. शासन ने 251 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों की संपूर्ण म.प्र. में पदस्थापना की है, जिसके तहत जिला अनूपपुर में भी एक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी विशाल खरे की पदस्थाना की गई है। इसके पूर्व अनूपपुर जिले में 1 जिला अभियोजन अधिकारी और 7 अन्य सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पदस्थ है, जिसमें 2 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी कोतमा न्यायालय में एवं 2 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्द्रग्राम न्यायालय में पदस्थ है। इस संबंध में जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरी ने बताया कि एक नए सहायक जिला लोक अधिकारी की पदस्थापना से जिले में अभियोजन का संचालन और अधिक सक्षमता से हो सकेगी और जिलेमें सजायाबी का प्रतिशत बढ़ेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...