https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 7 अक्टूबर 2018

मानव शृंखला बनाकर दिया लोकतंत्र के मजबूत बंधन का संदेश

अनूपपुरलोकतंत्र की मजबूती वहां के निवासियों की जागरूकता, लोकतांत्रिक गतिविधियों में सहभागिता से सुनिश्चित होती है। इसी सहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में मानव शृंखला के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के लोगो को बनाकर मतदान से ही लोकतंत्र की सार्थकता है का संदेश दिया गया। जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. सिडाना ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ स्वीप गतिविधियों में और तेजी लाई जाएगी। हर एक मतदाता तक उसके मत का महत्व बताना जरूरी है इस हेतु और भी प्रयास किए जाएगे। सभी जागरूक नागरिकों से अपील कि है कि वे अन्य लोगों को भी जागरूक करें एवं लोकतंत्र को सही मायने प्रदान करने में सहयोग करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...