https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

महिला मतदाताओं को जागृत करने पिंक रैली फॉर वोट 23 अक्टूबर को

अनूपपुर। रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर नादिमा शीरी ने बताया महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पिंक रैली फॉर वोट का आयोजन किया जायेगा। उक्त रैली 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजें से शासकीय उत्कृष्ट उमावि० अनूपपुर के प्रांगण से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को मत का महत्व बताने एवं अनिवार्य रूप से वोट करने का संदेश देते हुये वापस यही आकर समाप्त होगी। आपने बताया कि रैली के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्ििचत करने का प्रयास किया जायेगा। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं नागरिकों को उक्त रैली में शमिल हो मतदान का संदेश जन-जन तक पहुचानें में सहयोग करने के लिये कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...