https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

अनूपपुरचचाई थाना अंतर्गत ग्राम चकेठी में 6 अक्टूबर को अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक टै्रक्टर पुलिस ने जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी के थाना प्रभारी कोतमा अरविंद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रमण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को रोक कर चालक राकेश कोल पिता बाबू लाल कोल उम्र 20 निवासी ग्राम धिरौल से वाहन में लोड रेत से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, जहां चालक ने मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...