https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

पं. टीपी शुक्ला महाविद्यालय में मनाया गया गांधी जयंती



वेंकटनगर। पं. टीपी शुक्ला महाविद्यालय वेंकटनगर में महात्मा गांधी जी की १५० वीं जयंती के कार्यक्रम को २ अक्टूबर से प्रारंभ कर प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चित्र कला, भाषण, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में छात्र-छात्राओं को गांधी के उद्देश्यो को बताते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके उनके जीवन शैली पर परिचर्चा की गई। वही दूसरी ओर विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के संचालक मनीष शुक्ला, अनुज शुक्ला, दीपा शुक्ला, मनोज दुबे, आदित्य सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्तिथ रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...