https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

एकलव्य वन वाटिका का हुआ जीर्णोद्धार

राजेन्द्रग्राम जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरगी मे स्थित एकलव्य वन वाटिका जो वर्षो से खंडहर मे तबदील हो चुका था, जहां वाटिका का जीर्णोद्धार कर पार्क निर्माण कार्य का हुआ तथा भूमि पूजन 8 लाख की लागत से परफॉरमेंस मद से स्वीकृत किया गया। जिससे ग्राम पंचायत किरगी के समस्त ग्राम वासियो के सुविधा को ध्यान मे रखते हुए इस एकलव्य वन वाटिका को एक सुंदर पार्क के रूप मे तबदील किया जा सके। उक्त कार्यक्रम के भूमि पूजन मे मुख्य अतिथि के रूप मे शकुन्तला सिंह श्याम, विशिष्ठ अतिथि हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत सदस्य सुदामा सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नर्बदा सिंह, भाजपा राजेन्द्रग्राम के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी, किरगी ग्राम पंचायत की सरपंच अहिल्या बाई, पंच विजय पटेल सचिव शुक्ला यादव और साथ ही ग्राम पंचायत किरगी के वरिष्ठ सेठ साहूकार और आम जनता के बीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...