https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 14 अक्टूबर 2018

बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर जब्त

अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बर्री फाटक के पास अवैध बोल्डर का परिवहन करते पुलिस ने जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि 13 अक्टूबर को रात्रि गश्त के दौरान बर्री फाटक के पास बोल्डर से लोड ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 जीए 7387 को रोकते हुए चालक से वाहन में लोड बोल्डर से संबंधित दस्तावेजो की मांग की गई, जहां ट्रैक्टर चालक कृष्ण कुमार राठौर पिता शिव कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बर्री द्वारा मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया, जिस पर पुलिस ने खनिज परिवहन उत्खनन अधिनियम की धारा 18 (1), 18(5), 53 (1)(5) के तहत कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर को थाने के सुपुर्द खड़ा कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...