https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018

लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के महत्व को पढय़ा चुनावी पाठशाला में



अनूपपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण एवं सफल संचालन में हर एक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। नागरिकों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश एवं देश के विकास की राह एवं जनहितकारी नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए हर एक नागरिक की इस प्रक्रिया में सहभागिता आवश्यक है ताकि इस भावना को वास्तविकता प्रदान की जा सके। उक्त संदेश चुनावी पाठशाला के माध्यम से युवाओं एवं नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ वोट का महत्व बताया जा रहा है तथा यह अपील भी की जा रही है कि अपने परिवारजनो, रिश्तेदारों एवं आस पड़ोस के लोगों को मतदान का महत्व समझाकर वोट करने के लिए प्रेरित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...