https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

रेलवे स्टेशन में 70 वर्षीय अज्ञात वृद्घ की मौत

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 1 में 70 वर्षीय वृद्घ को बेहोशी की हालत में देखते हुए जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस ने तत्काल ही वृद्घ के उपचार के लिए 108 वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने वृद्घ को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं वृद्घ की अब तक शिनाख्त नही हो सकी है। जानकारी के अनुसार वृद्घ ट्रेन के माध्यम से कहीं जाने के लिए रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 1 में पहुंचा था, जहां उसकी मौत हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...