https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

आगामी चुनाव को लेकर कराई गई बलवाड्रील

अनूपपुरपुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में 12 अक्टूबर बलवा ड्रिल का आयोजन पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह की नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा वैष्णव शर्मा अतिरिक्त पुलिस की उपस्थिति में जिले के समस्त अनुविभागीय (पुलिस) अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारियों के साथ जिले का बड़ी कार्यपालिक बल सम्मलित हुआ। रक्षित निरीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल की समस्त तैयारियों कर आश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, रायफल पार्टी, इंतजाम पार्टी का गठन कर अभ्यास की समस्त कार्यवाहियों का संचालन किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़े गए तथा वज्र वाहन का प्रयोग किया गया। इस आयोजन में सुबेदार के साथ पुलिस लाईन का समस्त बल बलवा ड्रिल में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान जिस पार्टी द्वारा कमियां प्रदर्शित किया गया था, उसके संबंध में समझाईश दिया जाकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कम से कम अपने अपने थाना क्षेत्र में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों को बलवा परेड का अभ्यास कराया जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...