https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सह आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर फुनगा चौकी अंतर्गत 8 अक्टूबर को पुलिस ने अप्रैल 2018 में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में धारा 363, 366 , 376 (2) एन एवं 3, 4 पॉस्को एक्ट के सह आरोपी चीकू बैगा पिता सुखरजवा बैगा उम्र ५३ वर्ष निवासी लामाटोला को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए फुनगा चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि माह अप्रैल 2018 में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले की शिकायत पर जहां मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं सह आरोपी चीकू बैगा लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लामाटोला से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...