https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया लोक अभियोजक नियुक्त



अनूपपुर। मप्र. शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग विन्ध्याचंल भवन भोपाल के आदेश दिनांक 6 अक्टूबर के तहत दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया को लोक अभियोजक/ शासकीय अभिभाषक के पद पर नियुक्त किया है। मीडिया प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया वर्तमान में विशेष लोक अभियोजक के पद पर पदस्थ है और पिछले कई वर्षो से लोक अभियोजक का पद अनूपपुर जिले में खाली था। लोक अभियोजक रामनरेश त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के बाद इस पद के लिए खाली होने के कारण सेशन मामलों में राज्य की ओर से पैरवी में जारी समस्याओ को देखते हुए राज्य शासन को जिला न्यायालय द्वारा भी कई बार पत्राचार किया गया था। जिले में लोक अभियोजक/ शासकीय अभिभाषक के पद में नियुक्ति के लिए पैनल में कई अधिवक्ताओं के नाम प्रस्तावित किए गए थे। जिसमें राज्य शासन द्वारा दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया की नियुक्त की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...