https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

नॉन-इंटरलाकिंग के कारण शटल एवं बिलासपुर-भोपाल एक्स.20 दिन रहेगी रद्द

 
अनूपपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी मुरवारा स्टेशन में यार्ड आधुनिकीकरण हेतु नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य 11 से 31 अक्टू. 18 तक किया जाएगा। इसके कारण बिलासपुर मंडल से चलने वाली कुछ सवारी गाडि़यों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिसमें 12 से 31 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 51605 कटनी मुरवारा-चिरमिरी पैसेंजर एवं गाड़ी संख्या 51606 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके साथ ही 11 से 30 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एवं 12 से 31 अक्टूबर तक गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस कटनी साउथ स्टेशन से प्रारंभ होगी। उपरोक्त अवधि तक यह गाडी भोपाल एवं कटनी मुरवारा के मध्य रद्द रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...