https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

पिकअप व स्कूटी के आमने सामने भिड़त, दो की मौत

राजेन्द्रग्राम करनपठार थाना अंतर्गत ग्राम बेनीबारी के पास पिकअप वाहन एवं स्कूटी की आमने सामने भिड़त में स्कूटी सवार दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 0948 ने करनपठार के पास ही स्कूटी क्रमांक एमपी 52 एस 2873 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी में सवार युवक एवं युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना आसपास के लोगो सहित राहगीरो ने पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो से युवक एवं युवती की पहचान के संबंध में  पूछताछ की गई। जहां दोनो की पहचान नही हो सकी वहीं युवक एवं युवती दोनो डिंडौरी जिले के बताए जा रहे है। जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। वहीं दोनो मृतक की पहचान के लिए स्कूटी के नंबर से पतासाजी करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...