अनूपपुर। हसदेव क्षेत्रांतर्गत रामनगर उपक्षेत्र
ग्राम पंचायत डूमरकछार में एचएमएस ट्रेड यूनियन सदस्यों ने सोमवार को कॉलरी की स्वास्थ्य
केन्द्र केा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध का मुख्य कारण पौराधार रवि नगर स्वास्थ्य
केन्द्र में डॉक्टरों के साथ फार्मासिस्टों की अनुपलब्धता के साथ दवाई व पानी की कमी
बताई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कर्मचारियों और श्रमिकों के स्वास्थ्य से कॉलरी
प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। ट्रेड यूनियन ने स्वास्थ्य केन्द्र बंद कर धरना प्रदर्शन
किया। इसमें चंचल मित्रा, विजय दुबे, शारदा पांडे, जगदीश यादव, दीपू सिंह, उपेंद्र सिंह, कल्लू मिश्रा, यूके सिंह, बसंत यादव, रमेश उपाध्याय, अखिलेश यादव, विपिन एवं उपसरपंच विक्रमादित्य
चौरसिया शामिल रहे। वहीं सभी लोगो ने ज्ञापन के माध्यम से इसकी जानकारी उपक्षेत्रीय
प्रबंधक रामनगर उपक्षेत्र को देते हुए रविनगर चिकित्सालय में स्थायी रूप से चिकित्सक
व फार्मासिस्ट की स्थापना, पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्ध एवं चिकित्सालय में पीने
के पानी की व्यवस्था किए जाने की अपील की। साथ ही इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र उप महाप्रबंधक कार्मिक को
भी दी। बताया जाता है कि पूर्व में डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट दोनों पदस्थापित थे,
लेकिन लम्बे अर्से
से दोनों पद खाली पड़े हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें