https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 26 मई 2020

नाबालिक से दुष्कर्म के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

अनूपपुर/राजेंद्रग्रामनाबालिक से दुष्कर्म के आरोप के बाद पांच माह से फरार दो आरोपियो को थाना राजेंद्रग्राम पुलिस ने सोमवार की रात ग्राम करौंदी से 25 वर्षीय लवलेश महरा पिता रघुनंदन एवं 24 वर्षीय रामनरेश महरा पिता शिव प्रसाद महरा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा दिया गया।

थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम खेम सिंह पेन्द्रो ने बताया कि नाबालिक लड़की के परिजनो ने 20 जनवरी को शिकायत में बताया कि रात 8.30 बजे लड़की निस्तार के लिए बाहर गई थी। उसी समय इन दोनों ने उसे पकड़कर खेत की तरफ नहर के पास ले गए। जहां रामनरेश हाथ पकड़कर जकड़ लिया और लवकेश ने दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो की तलाश किया किन्तु दोनो आरोपी फरार हो गये थे। लाकडउन के कारण दोनो आरोपी अपने ग्राम करौंदी आने की सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को उनके घर से गिरफ्तार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...