https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 14 मई 2020

आकाशीय बिजली से दो की मौत

अनूपपुर
अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघनी भामर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार को सम्हारू सिंह पिता जोगी सिंह धुर्वे ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया की १३ मई को तीरथ सिंह पिता हेमा सिंह मसराम ४८ वर्ष एवं सुन्दे सिंह पिता चिट्ठू सिंह मसराम ४५ वर्ष दोनो अपने खेत कृषि कार्य के लिए गए हुए थे, रात को दोनो के घर वापस नही आने पर दूसरे दिन उनकी तलाश की गई। जहां दोनेा का शव खेत में पेड़ के नीचे में मिले। बुधवार को अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश तथा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...