https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 17 मई 2020

जिविसेप्र सचिव ने प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्था का किया निरीक्षण

अनूपपुर। जिला मुख्यालय में स्थित आश्रय स्थल रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का निरिक्षण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भू भास्कर यादव ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों हेतु आश्रय स्थलों की व्यवस्था का रविवार को निरिक्षण किया इस दौरान एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी ने आगंतुक श्रमिकों के आगमन, ठहरने एवं उनके गृह जिले भेजे जाने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया हर आगंतुक की स्वास्थ्य जाँच की जाती है। भोजन व्यवस्था पश्चात जिले के निवासियों को विभिन्न संस्थागत क्वॉरंटीन केंद्रों में भेजा जाता है, एवं अन्य जिलो एवं राज्यों के श्रमिकों को शासकीय सुविधा के माध्यम से उनके गृह क्षेत्र हेतु भेजा जा रहा है। सचिव आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट रहे। इस दौरान उन्होने ठहरे प्रवासी मजदूरों से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में पूँछतांछ की जिस पर श्रमिकों ने संतोषजनक बताया निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे,तहसीलदार भागीरथी लहरे एवं नायब तहसीलदार दीपक तिवारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...