https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 11 मई 2020

सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के उल्लंघन किए जाने पर राजेंद्रग्राम में होटल सहित 6 दुकाने सील

अनूपपुर सम्बंधित दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना हेतु आवश्यक प्रावधान नही किए जाने पर सोमवार 11 मई को राजेंद्रग्राम में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 होटल सहित 6 दुकानो को शर्तों के उल्लंघन किए जाने पर 3 दिवस के लिए सील कर दिया है।

कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना संक्रमण से संरक्षण हेतु उपायों को अपनाने की स्थिति में जिले में समस्त एकल स्थायी दुकानों को प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक खोलने की सशर्त अनुमति के बाद भी आदेश की शर्तों की पालना की जिम्मेदारी सम्बंधित दुकानदार पर निर्धारित थी। इस दौरान सम्बंधित दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना हेतु आवश्यक प्रावधान नही किए गए थे, न ही स्वयं कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन किया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय आदि को मात्र होम डिलीवरी के माध्यम से पके हुए भोजन की सेवा प्रदान करने की अनुमति है। संस्थान में बैठकर कोई भी व्यक्ति भोजन करता हुआ/ बैठा हुआ पाया जाएगा तो धारा-144 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश की अव्हेलना पर दंडात्मक कार्यवाही का भागी होगा। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार टीआर नाग,नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी, नायब तहसीलदार शशांक शेंडे, थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...