https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 30 मई 2020

नर्मदा उद्गम के पुष्कर सरोवर की सफाई में मुस्लिम परिवारो ने बढ़ाया हाथ,नर्मदा को बताया मां

अनूपपुर/ अमरकंटक। नर्मदा उद्गम के पुष्कर सरोवर की सफाई के दसवें शनिवार को निरन्तर जारी है। शुक्रवार की रात बारिश के बाद भी लोगो का मनोबल कम नही कर सकी। शनिवार को मार्गदर्शक पं. नीलू महाराज के नेतृत्व में लगभग 140 लोगों ने श्रमदान में राजनैतिक और धार्मिक भावनाओं से हटकर मुस्लिम परिवारो के साथ सभी वर्ग के लोगों ने माँ नर्मदा की सफाई में सहभागी बनें। श्रमदान में सहभागिता निभाते हुए मुस्लिम परिवारो ने कहा हमारा जन्म इसी धरती में हुआ और बचपन यही बीता हमारी रोजी रोजगार यहीं से चलता, हम भी माँ नर्मदा का जल पीते है, हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी इस पुनीत कार्य मे अपना योगदान दे, माँ नर्मदा हम सबकी मां हैं,सबका जितना अधिकार है, उससे ज्यादा कहीं हमारा कर्तव्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...