https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 12 मई 2020

आकाशिय बिजली गिरने से 7 मवेशियो की मौत

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बघार के डोंगरियाटोला गांव में 12 मई की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात (भैंसा) मवेशियों की मौत हो गई। बताया जाता सभी मवेशी पशुपालक बाबूलाल पिता बैशाखू यादव के घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे बंधे थे। तभी दोपहर लगभग 4 बजे आंधी तूफान के साथ आरम्भ हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जो आम के पेड़ पर गिरी। इसके नीचे बंधे सभी मवेशियों की तत्काल मौत हो गई। शुक्र रहा कि आसपास रहने वाले किसी ग्रामीण को इससे नुकसान नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने शाम को पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा सभी भैसो को पशु मलिक को सौंप दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...