https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 13 मई 2020

चिकित्सा के लिए मनेंद्रगढ़ जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं

अनूपपुर। कोयलांचल के कोतमा, बिजुरी, राजनगर एवं पौराधार के नागरिक को चिकित्सा समस्या को देखते हुए बुधवार को कोतमा विधायक सुनील सराफ ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिला कोरिया के कलेक्टर से मिलकर लाकडाऊन में सीमा चेक पोस्ट प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा ई पास लेकर आने वाले नागरिकों को परेशान करने की जानकारी दी। मध्य प्रदेश से आने वाले नागरिकों का प्रवेश ग्राम घुटरीटोला में होता है।

उन्होने बताया कि कोयलांचल व आसपास के ग्राम जिन्हे चिकित्सा से संबंधित कार्य के लिए मनेंद्रगढ़ जाना होता है। राज्य की सीमा घुटरीटोला में छग पुलिस द्वारा पास होने के बाद भी लोगों को प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। मंगलवार को उमरिया से एक परिवार ई पास लेकर अपोलो बिलासपुर जा रहा था। उन्हे प्रवेश नही दिया। जिसमे उनके परिवार एक सदस्य सेवानिर्वत शिक्षक की मृत्यु हो गई। उससे व्यथित कोतमा विधायक सुनील सराफ ने कलेक्टर कोरिया से मुलाकात समस्या के समाधान पर चर्चा की।

विधायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं  विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को दूरभाष से अवगत कराया। जिस पर छग मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए आश्वासन दिया कि आगे कोई असुविधा नही होगी। कलेक्टर कोरिया ने सीमापर हुई मंगलवार की घटना की जांच के आदेश देते हुए दोषी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...