https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 30 मई 2020

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत,चालक हिरासत में

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत,चालक हिरासत में

अनूपपुर, 30 मई। जिले की सीमा ग्राम वेंकटनगर में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे वेंकटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाते समय रास्ते पर दम तोड़ दिया।

घटना ग्राम पंचायत वेंकटनगर निवासी कंन्धी लाल केवट अपने घर के सामने साफ-सफाई कर कचरा फेंकने के लिये सड़क पार कर रहे थे तभी अनूपपुर से बिलासपुर की ओर ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 7937 तेज रफ्तार से आ रहा था जिसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगो ने गभ्भीर रूप से घायल को वेंकटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर ले जाते समय रास्ते पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक इसहाक खान पिता तसीर खान थाना जेठबारा जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र) को हिरासत में लेकर वाहन को जप्त कर मामला कायम कर विवेचना में ले लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...