https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 22 मई 2020

776 प्रवासी श्रमिकों आये,557 को भेजा गया उनके गृह जिले


अनूपपुरछत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, जम्मू, काश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, गुजरात एवं महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के अन्य जिलो से शुक्रवार को 776 प्रवासी श्रमिकों आये जिनका नॉन कॉंटैक्ट थर्मामीटर से स्क्रीनिंग कर भोजन के उपरांत,अन्य जिलों राज्यों के 557 श्रमिकों को उनके गृह जिले व राज्य भेजे गये जिनमें 2 डिंडोरी, 10 सीधी, 8 शहडोल, 95 रीवा, 4 कटनी,1 सागर, 1 उमरिया, 40 सतना,  2 पन्ना, 41 भोपाल, एवं मंडला के 4 श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्र के लिए विधिवत रूप से भेजा गया। इसके साथ ही अन्य राज्यों के 304 श्रमिक छत्तीसगढ़, 12 श्रमिक उड़ीसा, 3 श्रमिक पश्चिम बंगाल एवं 30 श्रमिकों को उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। अनूपपुर जिले के 187 श्रमिकों को विभिन्न संस्थागत क्वॉरंटीन में भेजा गया जहाँ स्वास्थ्य जाँच उपरांत आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अन्य जिलों राज्यों के आगंतुक शेष 32 श्रमिकों को शीघ्र ही उनके गृह जिले भेजे जाने का बंदोबस्त किया जाएगा।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...